विगत दिवस अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक परिसंघ जिला की नवगठित कार्यकारणी की प्रथम बैठक का आयोजन शिवपुरी स्थित गुरू गोरखनाथ मंदिर प्रांगण में किया गया। बैठक के आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक प्रहलाद भारती उपस्थित रहे। बैठक के शुभारंभ में मुख्य अतिथि श्री प्रहलाद भारती द्वारा भगवान विष्वकर्मा के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलित किया गया। सर्वप्रथम संघगीत का सामूहिक गायन किया गया तदोपरांत परिसंघ के कार्य एवं दायित्वों के संबंध में परिसंघ के जिलाध्यक्ष सतीष माथुर द्वारा विस्तार से चर्चा की गई।
परिसंघ को गति प्रदान करने पर केएस राजपूत सहित अन्य वक्ताओं ने चर्चा कर प्रेरित किया तथा अध्यक्षीय भाषण में शिवहरे जी द्वारा भारतीय मजदूर संघ एवं वरिष्ठ नागरिक संघ के समन्वय पर प्रकाश डाला।
मुख्यअतिथि की आसंदी से बोलते हुए पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक देश और समाज की प्रेरणा होते हैं। उनके द्वारा समाजहित में किए गए कार्य हमेशा समाज का मार्गदर्शन करते रहते हुए आगे बढने की प्रेरणा देते हैं।
बैठक में आरएस महादुले, केएन श्रीवास्तव, श्रीवल्लभ श्रीवास्तव श्रीमती कृष्णा चतुर्वेदी, रमेशचंद्र शर्मा, श्री वैस सहित अन्य वरिष्ठ नागरिकगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अंत में जिला सचिव बीएन शर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया गया तथा बैठक का संचालन कार्यकारणी सदस्य रामहेत शर्मा द्वारा किया गया।