पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने ग्राम झिरी में सात दिवसी क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ


पोहरी-पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने पोहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झिरी में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। 20 दिसम्बर रविवार से प्रारंभ हुए इस टूर्नामंेट में अनेक टीमें हिस्सा लेंगी। यह टुर्नामंेट निरंतर एक सप्ताह तक चलेगा तथा दिनांक 27 दिसम्बर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
आयोजन के शुभारंभ के उपरांत पूर्व विधायक भारती ने टूर्नामेंट के प्रथम दिवस में खेलने वाली टीमों के खिलाडियों का परिचय प्राप्त किया एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से खेल भावना विस्तार होता है। खेल भावना एवं अनुषासन से  व्यक्तिव का विकास होता है। इसलिए इस प्रकार के आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए।  
इस 7 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रथम पुरष्कार 21 हजार रुपये एवं शील्ड तथा उपविजेता को रूपये 11 हजार नकद पुरस्कार दिया जाएगा। मैन ऑफ द सीरीज को रूपये 1100 नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक टिंकल खटीक, एस.एस.धाकड़ मित्र मंडल, ग्रामवासी एवं भैरव बाबा क्रिकेट क्लव हैं।
  क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन के शुभारंभ के अवसर पर पूर्व विधायक प्रहलाद भारती के साथ भाजपा नेता नरोत्तम रावत, डॉ हरीशंकर धाकड़, आयोजको के अतिरिक्त भारी संख्या में खेलप्रेमी दर्शक उपस्थित थे। 
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.