पोहरी: कहा जाता है कि राजनीति में पद पाने के लिए न केवल आका होना चाहिए बल्कि क्षेत्र में जनता की परिक्रिमा करते करते चप्पल टूट जाती है, मगर पोहरी क्षेत्र में एक ऐसा व्यक्ति है जिसने वर्तमान समय में अधिक जनाधार अपने साथ कर लिया है I ऐसा नहीं कि इस व्यक्ति ने धन बल और बहुबल पर लोकप्रियता हासिल की हो बल्कि अपनी सौम्यता, शालीनता और कुशल व्यवहार के साथ बीते वर्षों में शासकीय सेवा में रहते जनता से सीधा संवाद रखा और इसी के चलते क्षेत्र के युवा, बुजुर्ग, महिलाओं सहित हर जाति और वर्ग के बीच लोकप्रियता हासिल कर ली है I
आपको बता दें कि 2020 के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की ओर से प्रबलता से अपनी दावेदारी रखने वाले अनुभवी नेता नारायण सिंह वर्मा ( पटवारी ) नयागांव वाले लंबे अरसे से भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले काम कर रहे हैं और इस बार खुद की जीत के प्रति आश्वस्त होने के साथ - साथ आला कमान से खुद के लिए टिकिट की माँग कर रहे हैं I पोहरी नगर पंचायत में आसपास के गांव जुड़ जाने से पटवारी को सजातीय बाहुल्य मतदाता के कारण एक जिताऊ उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है , यही कारण है कि यहाँ अधिकतर इसी वोट बैंक को साधने का प्रयास हर राजनीतिक दल करता है, शासकीय सेवक के तौर पर क्षेत्र में सबसे अधिक अनुभव, शिक्षित और बेदाग छवि नारायण सिंह वर्मा के लिए सकारात्मक परिणाम दे सकता है I
