राशन किट का किया गया वितरण giz ओर whh के सहयोग से

श्योपुर-ऐसे 1500 निराश्रित परिवारों को पोषण राशन किट का वितरण किया जा रहा हैं जिसमे आज महात्मा ग़ांधी सेवा आश्रम द्वारा संचालित खाद्य सुरक्षा एवं पोषण विविधता कोरोना 19 राहत कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत पाण्डोला में प्रवासी परिवारों को पोषण राहत राशन किट का वितरण कर कार्यक्रम का सुभारम्भ किया गया ऐसे परिवार जो कि निराश्रित प्रवासी जो कि मजदूरी करने में सक्षम हैं उन परिवारों को राशन किट उपलब्ध कराई गई  मोटे अनाज के उपयोग के महत्व पर चर्चा की गई हमारे बुजुर्ग जो कि मोटे अनाज का उपयोग करते थे और नास्ते में मोटे अनाज की राबड़ी, दलिया  मोटे अनाज की रोटी , लड्डू, आदि का सेवन करते थे और किसान महिला पुरूष अपने खेतों में मेहनत मजदूरी करते थे ओर शारीरिक मजबूती रहती थी लेकिन आज हम देख रहे हैं की ज़्यादातर गेंहू, चावल को अपने भोजन में इस्तेमाल करते हैं ओर मोटे अनाज का इस्तेमाल लुप्त होता जा रहा हैं और हम किसान भाई भी उसको उपजाते नही हैं जो हमारी पीढ़ी के लिए सही नही हैं मोटे अनाज में अधिक मात्रा में आयरन, कैल्सियम, अधिक मात्रा में पाया जाता हैं जो कि हमारे शरीर के लिए जरूरी हैं इसी क्रम में सेम बच्चों को भी पोषण राशन किट का वितरण किया और बच्चों के भोजन में में मोटे अनाज को शामिल करने पर चर्चा की गई महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री ओपी पांडेय जी, परियोजना ग्रामीण 2 श्री कैलाश रॉय , सेकेट्री शम्भूदयाल धाकड़ महात्मा ग़ांधी सेवा आश्रम द्वारा संचालित परियोजना खाद्य सुरक्षा पोषण विविधता कोरोना 19 राहत कार्यक्रम  के परियोजना समन्वयक अमित कुमार, फील्ड ऑफिसर रामकुमार, ब्लॉक समन्वयक ज्योति रजक ,    चाइल्ड स्ट्रेंथ तो इम्प्रूव complemantry फीडिंग परियोजना से फील्ड ऑफिस श्री मति गीतांजलि सिंह , प्रेरक हिर्देश गुर्जर उपस्थित रहे इस अवसर पर 12 निराश्रित परिवारों को 4 सेम बच्चों को राशन किट का वितरण किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.