थूबोन जी -श्री दर्शनोदय तीर्थ क्षेत्र थूबोन जी में जैन समाज ने पहुंचकर नववर्ष मनाया। इस दौरान मंदिर में 1008 दीपों से भगवान आदिनाथ स्वामी की 1008 दीपों से महाआरती की। इस दौरान मंदिर में कोरोना महामारी की विदाई के लिए रंगोली सजाई। नववर्ष पर मंदिर में क्षेत्र की सुख समृद्धि, खुशहाली और कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए भगवान की शांतिधारा की। इसके पहले मंदिर में गुना से आई अंकित एंड पार्टी ने भजनों की प्रस्तुति दी। कमेटी के प्रचार मंत्री विजय धुर्रा ने कहा कि मुनिश्री सुधासागर जी महाराज की प्रेरणा से नव वर्ष में जैन समाज जनों ने मंदिर में पहुंचकर पूजन किया। मंदिर में रात 12 बजकर 1 मिनट पर 1 हजार 8 दीपों से भगवान की महाआरती की गई। इस दौरान मंदिर में कोरोना की विदाई के लिए रंगोली सजाई गई
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
