पटवारी 10 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार।

 

: सिंगरौली जिले में एक बार फिर रिश्वतखोरी का ताजा मामला सामने आया है जहा रीवा लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है जहा हल्का पटवारी चुरकी अम्ब्रीश कुमार वैश्य को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रगे हाथ गिरफ्तार किया है शिकायतकर्ता महेंद्र प्रसाद ने रीवा लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की थी कि जमीन के बंटवारा और नक्शा तरमीम के लिए पटवारी द्वारा 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है जहाँ लोकायुक्त पुलिस ने मामले का सत्यापन के बाद आज जब जैसे ही हल्का पटवारी आवेदक से 10 हजार रुपये की पहले किस्त रिश्वत ले रहा था तभी लोकायुक्त पुलिस मौके पर पहुंची और हल्का पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार करके कार्यवाही शुरू की है वही रीवा लोकायुक्त थाना प्रभारी संदीप भदौरिया ने बताया है कि आरोपी पटवारी के खिलाफ लोकायुक्त भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है वही पटवारी के पकड़े जाने पर पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.