जीतू पटवारी बजट 2026 में मध्य प्रदेश को मिला कुछ नहीं, रोजगार-शिक्षा पर सरकार मौन


रीवा पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार के बजट 2026 पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस बजट में मध्य प्रदेश के हिस्से कुछ भी नहीं आया है। 12 साल पहले देश को रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शहरी विकास को लेकर जो बड़े-बड़े शब्जबाग दिखाए गए थे, आज हालात उनसे भी बदतर हो चुके हैं।

जीतू पटवारी ने कहा कि शिक्षा का मुद्दा पूरे देश में आंदोलन का रूप ले चुका है। विश्वविद्यालयों में नए कानून लाए गए, रोजगार और पारदर्शिता की बातें हुईं, पेपर लीक और धांधली रोकने के दावे किए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ भी नहीं बदला। दो करोड़ नौकरियों का वादा अब सिर्फ एक आवाज बनकर रह गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री पहले से ही ऐसी सोच के साथ काम कर रहे हैं, जिससे छात्रों और समाज में वैमनस्यता फैले। लगातार हिंदू-मुस्लिम और जाति-पात की बातें कर समाज को बांटने की कोशिश की जा रही है और देश को अलग-अलग तरीकों से विभाजित करने की मानसिकता साफ नजर आती है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बजट 2026 में न तो कृषि के लिए ठोस प्रावधान हैं, न शिक्षा के लिए और न ही रोजगार सृजन के लिए। लोगों के हाथ में पैसा कैसे आए, युवाओं को नौकरी कैसे मिले और छोटे उद्योगों को कैसे बढ़ावा दिया जाए इन अहम मुद्दों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.