आज आएगा देश का बजट,पति-पत्नी को टैक्स में मिल सकती है बड़ी छूट


आज पेश किया जाएगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी कार्यकाल के दौरान वित्त मंत्री के रूप में लगातार अपना 9वां बजट भाषण संसद में देंगी. उनकी बजट स्पीच सुबह 11 बजे लोकसभा में शुरू होगी. इस बार का बजट इसलिए भी खास है, क्योंकि ये रविवार के दिन पेश किया जा रहा है.
आम बजट 2026-27 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का एक अहम बजट माना जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे संसद में ये बजट पेश करेंगी। पिछले साल का बजट एक लोकप्रिय बजट माना जाता है जिसमे मिडिल क्लास को बड़ी राहत मिली थी। इस बजट में इनकम टैक्स में छूट, सैलरीड क्लास के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन, किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने, सस्ती दवाओं और इंश्योरेंस सेक्टर में सुधार जैसे बड़े फैसले लिए गए थे। इस साल सरकार का ध्यान अर्थव्यवस्था पर है।
बजट तैयार होने से पहले वित्‍त मंत्री ने विशेषज्ञों और अर्थशास्त्रियों, व्‍यापार संगठनों, शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र, सूक्ष्‍म लघु और मध्‍यम उद्यम, व्‍यापार और सेवा उद्योग, वित्‍तीय क्षेत्र और पूंजी बाज़ार के प्रतिनिधियों सहित कई हितधारकों के साथ परामर्श बैठक की। कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने भी कृषि और ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्‍न पहलुओं के बारे में बजट पूर्व व्‍यापाक परामर्श किया और सुझावों की संकलित रिपोर्ट वित्‍त मंत्री को प्रस्‍तुत की।  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.