शिवपुरी। मध्यप्रदेश शासन के जनजाति कार्य मंत्री डॉ. कुं. विजय शाह के समर्थन में शिवपुरी में जनजातीय एवं अन्य समाज के छात्रों व युवाओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि मंत्री द्वारा भाषा की त्रुटि को लेकर सार्वजनिक रूप से चार बार माफी मांगी जा चुकी है, इसलिए उन्हें क्षमा करते हुए संबंधित प्रकरण को समाप्त किया जाए।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि डॉ. कुं. विजय शाह जनजातीय वर्ग के सर्वमान्य नेता हैं और आदिवासी समाज की व्यापक जनभावनाएं उनसे जुड़ी हुई हैं। प्रतिनिधियों ने कहा कि माफी के बाद विवाद को आगे बढ़ाना उचित नहीं है तथा मामले को समाप्त कर सामाजिक समरसता बनाए रखी जानी चाहिए।
ज्ञापन सौंपने वालों में अनुसूचित जाति एवं जनजातीय समाज के प्रतिनिधि मंडल के साथ सुरेंद्र जाटव, धनराज जाटव, अभिषेक जाटव, प्रशांत जाटव, रोहित जाटव, राहुल रावत, प्रशांत धाकड़, सतीश चंदेल सहित बड़ी संख्या में छात्र व युवा उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति तक अपनी मांग पहुंचाने की बात कही और आशा जताई कि इस पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।