खिड़की की जाली काटकर घर में घुसे चोर, कीमती सामान पार


चंदेरी। नगर के दुर्गा नगर कॉलोनी में बीती रात चोरों ने एक कपड़ा व्यवसायी के घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर घर की खिड़की की जाली काटकर अंदर घुसे और कीमती सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि वारदात के बाद घर के दरवाजों को अंदर से लॉक कर दिया गया, जिससे सुबह घटना का पता चलने पर परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घर के पिछले हिस्से में कटी हुई जाली के साथ एक बैग पड़ा मिला, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि चोरी की घटना उसी रास्ते से अंजाम दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल चोरी गए सामान की सूची तैयार की जा रही है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.