नाले में बोरे में बंद मिली अज्ञात महिला की लाश, हत्या की आशंका


शहडोल। जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब ग्राम दूधी मुड़ना स्थित नाले में एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। शव बोरे में बंद था और उस पर पत्थर बांधकर नाले में फेंका गया था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने नाले में संदिग्ध बोरा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सिंहपुर पुलिस ने बोरा खुलवाकर देखा तो उसमें महिला का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ गलत काम करने के बाद उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई हो। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

मृत महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। महिला के हाथ पर ‘ॐ’ और ‘DR’ के टैटू बने हुए हैं, जिनके आधार पर पुलिस पहचान के प्रयास कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.