ग्वालियर। सेवा ही संकल्प है और सेवा ही धर्म—इसी भाव के साथ मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मीगंज ए.बी. रोड स्थित हरिलीला पेट्रोल पंप, जीवाजीगंज (पुराना रेलवे स्टेशन) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे “आत्मनिर्भर भारत – संकल्प सिद्धि, सेवा परमो धर्मः” संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान ज़रूरतमंद भाई-बहनों को सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की और कहा कि सेवा, समर्पण और आत्मनिर्भरता के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग पहुँचाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व सभापति राकेश माहौर, रविंद्र सिंह राजपूत, ओबीसी जिला अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष संतोष गोड़याले, जिला महामंत्री विनय जैन, जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, पार्षद मोहित जाट, भगवान सिंह कुशवाह, नवीन परांडे, मंडल अध्यक्ष सत्यपाल जादौन, विनय शर्मा, कौशलेन्द्र सिंह राजावत, अमर कुटे सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।