सांसद कुशवाह ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से करैरा, शिवपुरी, पोहरी, श्योपुर होते हुए सवाई माधौपुर तक बढ़ाने की रखी मांग



शिवपुरी। क्षेत्रीय विकास और रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर महत्वपूर्ण मांग उठाई है। सांसद ने खजुराहो से सवाई माधौपुर तक रेलवे यातायात बहाल व विस्तारित करने का आग्रह करते हुए पत्र सौंपा और बताया कि इससे मध्यप्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों के यात्रियों और पर्यटन को बड़ा लाभ मिल सकता है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में खजुराहो से झांसी तक रेल सुविधा उपलब्ध है, लेकिन यदि इसे करैराशिवपुरीपोहरीश्योपुर होते हुए सवाई माधौपुर तक बढ़ाया जाता है, तो इससे यात्रियों की आवाजाही सुगम होगी और क्षेत्रीय संपर्क बेहतर बनेगा।

सांसद ने कहा कि प्रस्तावित विस्तार से पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। अभी पर्यटक पन्ना टाइगर रिजर्वखजुराहो मंदिर समूह तथा राम राजा मंदिर (स्थित ओरछा) तक ही सीमित रह जाते हैं, लेकिन रेल कनेक्टिविटी बढ़ने से वे कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीते देखने तथा आगे सवाई माधौपुर तक की यात्रा भी कर सकेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि झांसी से श्योपुर रेल लाइन के लिए सर्वे कार्य पूरा हो चुका है और अब शीघ्र विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराए जाने की आवश्यकता है। इससे इस महत्वाकांक्षी रेल परियोजना के क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.