अशोक नगर। मंत्री डॉ. कुं. विजय शाह के समर्थन में अशोक नगर में जनजातीय व अन्य समाज के छात्रों और युवाओं ने शुक्रवार को राष्ट्रपति कार्यालय भारत के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि मंत्री द्वारा भाषा संबंधी त्रुटि पर चार बार सार्वजनिक रूप से माफी मांगे जाने को देखते हुए उनके विरुद्ध चल रहे प्रकरण को समाप्त किया जाए।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि मंत्री डॉ. विजय शाह जनजाति वर्ग के सर्वमान्य नेता हैं और आदिवासी समाज की भावनाएं उनसे जुड़ी हुई हैं। युवाओं ने कहा कि मंत्री द्वारा अपनी बात पर खेद व्यक्त कर माफी मांग ली गई है, इसलिए उन्हें माफ करते हुए विषय को समाप्त किया जाना चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से रविंद्र आदिवासी, बुद्धि आदिवासी, उदयभान आदिवासी, नरेंद्र बंजारा, ऋषभ कुशवाह तथा गोलू केवट सहित बड़ी संख्या में छात्र-युवा उपस्थित रहे।