सिंधिया टेबल से उठे, काजू-बादाम पर टूट पड़े नेता, वीडियो हुआ वायरल




शिवपुरी। शहर के एक निजी शादी समारोह से सामने आए वीडियो ने राजनीतिक हलकों में चर्चा छेड़ दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम स्थल से निकलते ही वहां मौजूद कुछ स्थानीय नेता मेज पर रखे काजू-बादाम उठाने के लिए आपाधापी करते नजर आए।


वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जैसे ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया टेबल से हटे, कुछ लोग तेजी से आगे बढ़े और कुर्सी पर रखे सूखे मेवे मुट्ठियों में भरने लगे। किसी ने जेब में डाले तो कोई प्लेट में समेटते दिखा। यह दृश्य सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

घटना को लेकर लोगों ने नेताओं की सार्वजनिक मर्यादा और अनुशासन पर सवाल उठाए हैं। कई यूजर्स ने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि ऐसे व्यवहार से राजनीतिक छवि प्रभावित होती है, जबकि कुछ लोगों ने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में लिया और कहा कि शादी-समारोहों में ऐसी घटनाएं आम होती हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.