हकीमाबाद में संचालित आचार्य विद्यासागर गो शाला का प्रशांत सागर जी महाराज



आष्टा-दिगंबर जैन समाज द्वारा हकीमाबाद में संचालित आचार्य विद्यासागर गो संवर्धन केंद्र को गो शाला समिति ने अच्छा स्वरूप दिया है। जिसे मुनि संघ ने देखा तो उसकी सराहना की। उक्त गो शाला का मॉडल बनाकर जब समाज के नयन जैन, प्रवीण जैन ने मुनि गण को दिखाया तो उन्होंने काफी प्रसन्नता व्यक्त की। आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन केंद्र के अध्यक्ष अनूप जैन कचरू व महामंत्री संदीप जैन ने बताया कि आचार्य विद्यासागर गो संवर्धन केंद्र को नया स्वरूप देने में समाज का सराहनीय योगदान रहा। वहीं अन्य गो भक्तों का भी काफी सहयोग रहा है। श्री जैन ने कहा कि गो शाला संचालित करना आज के समय में टेढ़ी खीर है, लेकिन सभी के सहयोग से उक्त गो शाला को नया रूप दिया गया है। संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी  महाराज के शिष्य मुनि श्री प्रशांत सागर जीमहाराज, मुनि श्री निर्वेग सागर जीमहाराज, मुनि श्री  विशद सागर जी महाराज व क्षुल्लक देवानंद सागरजी महाराज ने जब गो शाला में पहुंचकर चातुर्मास के दौरान वहां की व्यवस्थाओं को देखा तो काफी सराहना की। उसको और व्यवस्थित कराने के लिए मुनि संघ ने गो शाला समिति को प्रेरणा भी दी। उसी का परिणाम रहा कि गो शाला को और व्यवस्थित करने में सभी जुटे हुए हैं।
     संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.