मुनियों का सानिध्य पुण्य से प्राप्त होता है-गुलाबचंद कटारियामुनि श्री मुदित सागर जी संदर्भ कटारिया ने कहा गुजरात सरकार और स्वयं इस संबंध मैं पूरी तरह से प्रयासरत हूं


बूंदी-मुनिश्री विश्रांत सागर जी  महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए दोपहर बाद विधानसभा नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया भाजपा नेताओं के साथ मंदिर में पहुंचे। कटारिया ने कहा कि ऐसे आयोजन होने से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मुनियों का सानिध्य पुण्य से प्राप्त होता है। हमारा पुण्य हो और उस पुण्य में मुनियों का सानिध्य प्राप्त हो तो सोने पर सुहागा हो जाता है। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के मंच पर कटारिया का सम्मान पंचकल्याणक समिति द्वारा किया गया। मुनिश्री ने कटारिया से गिरनार में लापता हुए मुनिश्री मुदित सागर महाराज के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि सरकार को अपना पूरा बल प्रयोग करते हुए मुनिश्री को ढूंढ़ने में सहयोग करना चाहिए। इस अप्रिय घटना से संपूर्ण जैन समाज को आघात पहुंचा है। कटारिया ने मुनिश्री की बात पर समाज को आश्र्वासन दिया कि गुजरात सरकार और स्वयं इस संबंध मैं पूरी तरह से प्रयासरत हूं। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक ओमप्रकाश शर्मा, प्रहलाद गुंजल, भाजपा जिलाध्यक्ष महिपतसिंह हाड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष कालूलाल जांगिड़ थे।
   संकलित अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.