जन्म कल्याणक पर हुआ महा मस्तकाभिषेकभगवान आदिनाथ जयंती. गुणोदय पर रिद्धि मंत्राेच्चार से महाराजश्री सानिध्य हुआ अभिषेक , निकाली प्रभात फेरी


गुलगाव-तीर्थक्षेत्र गुणोदय में विराजमान आदिनाथ भगवान की जयंती मुनिश्री सुधासागर जी  महाराज के सान्निध्य में शुक्रवार को मनाई गई। इस मौकेे पर धूमधाम के साथ जन्म कल्याण महोत्सव मनाया गया। गुणोदय में आदिनाथ जयंती पर प्रातः काल प्रभातफेरी निकाली गई। प्रवक्ता धनेश जैन ने बताया कि इसके बाद बड़े बाबा का अभिषेक पूजन एवं शांतिधारा संपन्न हुई। सुधासागर जी महाराज  के सान्निध्य में गुणोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र विराजमान भगवान विघ्नहर आदिनाथ भगवान के जन्म कल्याणक पर प्रथम बार महा मस्तकाभिषेक 1008 रिद्धि मंत्रों द्वारा हुआ। ।
नारेली के बाद राजस्थान का दूसरा प्रमुख तीर्थ  होगा गुलगाव
इस अवसर पर भगवान आदिनाथ के जीवन पर प्रेरक संबोधन हुए। मुनिश्री सुधासागरजी  महाराज के सान्निध्य में ही गुलगांव गुणोदय तीर्थक्षेत्र की संरचना आरंभ हुई है। गुलगांव में करीब चार साल पहले मिली जिन प्रतिमाओं के साथ ही जिस तीर्थस्थल की रूपरेखा बनी थी वह अब विधिवत रूप से आरंभ हाेकर आगे बढ़ रही है। नारेली के बाद राजस्थान में यह दूसरा प्रमुख जैन तीर्थ होगा जो इस तरह से भव्य रूप लेगा। यहां आदिनाथ भगवान के साथ 24 तीर्थंकरों के मंदिर बनाए जाएंगे। इसे त्रिकाल चौबीसी नाम दिया गया है। त्रिकाल चाैबीसी का निर्माण भी शुक्रवार काे आरंभ कर दिया गया। इस अवसर पर महाराजश्री ने भी निर्माण कार्य देखा।
कीर्ति स्तंभ में 1008 प्रतिमाएं स्थापित होगी
:भव्य तीर्थ पर कीर्ति स्तंभ भी बनवाया जा रहा है जो 108 फीट ऊंचा होगा। इस विशाल और भव्य स्तंभ में 1008 जैन प्रतिमाएं स्थापित होंगी। महान स्तंभ भी स्थापित की जा रहा है। धर्मशालाओं और संत शाला का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। आचार्यों व मुनि आदि का इस मार्ग पर नियमित आगमन होता रहता है। उनके लिए प्रवास के तहत निर्माण कार्य किया गया है। उल्लेखनीय है कि यहां 26 फरवरी 2015 को गांव में ही एक व्यक्ति के घर में खुदाई के दौरान जैन प्रतिमाएं निकली थी। उस समय प्रशासन ने अपनी निगरानी में मूर्तियों को सुरक्षित रखवाया गया था। प्रतिमाएं निकलने के बाद  मुनि श्री सुधासागर जी महाराज  जनवरी 2016 में गुलगांव आए थे। तब यहां गुणोदय तीर्थ की स्थापना को साकार करने की दिशा में महाराज ने प्रेरणा दी थी। फिर यहां जमीन की उपलब्धता करवाई गई। जनवरी 2017 में एक बार फिर मुनि  श्री गुलगांव आए और अवलोकन किया था। 24 तीर्थंकरों के मंदिर निर्माण के तहत शिलान्यास किया गया था।
       संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.