आदर्शमति माता जी सहित 29 माताजी संघ के सानिध्य में मनेगी महावीर जयंती



विहार : आर्यिका माताजी के तीन उपसंघों का विहार मालवा क्षेत्र से गुना की ओर चल रहा है
गुरुवार को आर्यिका आदर्श मति माताजी के साथ ससंघ 5 आर्यिकाओं का विहार हाटपीपल्या से हुआ
| गुना
लंबे अर्से बाद गुना शहर को एक बार फिर बड़ी संख्या में आर्यिका माताजी संघो  का सानिध्य जल्द मिलेगा। आचार्य श्री  विद्यासागरजी  महाराज की शिष्या आर्यिका आदर्श मति माताजी  सहित 29 आर्यिका माताजी  के तीन उपसंघों का विहार मालवा क्षेत्र से गुना की ओर चल रहा है। तेज गर्मी के बीच गुना जैन समाज, मुनिसंघ सेवा समिति, पाठशाला की बहनें सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु आर्यिका माताओं के साथ पैदल विहार करवा  रहे हैं। इस मौके पर गुरुवार को आर्यिका आदर्श मति माताजी के साथ ससंघ 5 आर्यिकाओं का विहार हाटपीपल्या से हुआ। आर्यिका दुर्लभमति माता एवं आर्यिका अंतरमति माता ससंघ 17 माताओं का पैदल विहार शाजापुर से हुआ। जबकि 7 अन्य आर्यिका माताओं का प्रवेश मक्सी पारसनाथ में हुआ। समस्त 29 आर्यिका माताओं का मिलन जल्द मक्सी में होगा, जिसके बाद सभी का एकसाथ पैदल विहार गुना की ओर होगा। जिनका संभवत: महावीर जयंती के पूर्व गुना शहर में प्रवेश की संभावना जताई जा रही है।
     संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.