शिबपुरी-बहुजन समाज पार्टी(बसपा)के लोकसभा प्रत्याशी धाकड लोकेन्द्र सिंह राजपूत के समर्थन मे बसपा की कला मंडली द्धारा शिवपुरी, कोलारस,पिछोर विधानसभा के एक सेकडा से अधिक गावों मे नुक्कड नाटकों का मंचन किया जा चुका है.उपरोक्त मंडली पिछोर के गावों मे मंचन कर रही है.गावों के ग्रामीणों का मन मोह ने के साथ श्रेष्ठ अभिनय के माध्यम से मंनोरंजन कर धूम मचा रही है.नुक्कड़ नाटक के जरिये बसपा की विचार धारा, प्रत्याशी के विषय मे जानकारी सहित ,बसपा को वोट देने का संदेश प्रदान किया जा रहा है.ग्रामीणों को सरलता से उनकी ही भाषा शैली मे समझा ने मे कला मंडली सफलता से कार्यरत सावित हो रही है.
