सिंधिया को ब्राहम्णों की अनदेखी पड़ सकती है भारी, पूरी लोकसभा के ब्राह्मण विरोध में..




शिबपुरी-विगत विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने लोकसभा क्षेत्र के तीनों जिले- शिवपुरी, गुना और अशोकनगर की 10 सीट में से किसी भी सीट पर किसी ब्राह्मण नेता को टिकट नहीं दिया .इसी कारण से  ब्राह्मण समाज की नाराजगी इस बार लोक सभा चुनाव मे सिधिंया को भुगतनी पडेगी.
ये बात सच है कि कुछ ब्राह्मण नेताओं ने सिधिंया के साथ बगावत की है , लेकिन यह भी सच है कि पिछले लोकसभा चुनाव में उन्हें ब्राह्मण समाज का पूरा सहयोग मिला . लेकिन पूर्व की किसी रंजिश का बदला पूरे समाज से लेना उचित नही है, ब्राह्मण समाज बुद्धिजीवी वर्ग है और तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं देता और ना ही मीटिंग या भीड़ इकट्ठा कर विरोध दर्शाता  है , बस उचित समय का इंतज़ार करता है आने पर जवाब देता है ऐंसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले समय में ब्राह्मण समाज सांसद सिंधिया की लोकसभा पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.