केकड़ी-मुनि पुंगव सुधासागर जी महाराज ने कन्या भ्रूण हत्या को महापाप बताया कहा कि इसका कोई प्रायश्चित नहीं है। जिस घर आंगन में बेटी रहती है, वहां सदैव सुख समृद्धि बनी रहती है। महाराज ने कहा कि पंच कल्याणक प्रतिष्ठा करना तभी सार्थक होगी जब हमारे अंदर से परिवर्तन आएगा। मुनिश्री ने कहा कि जीवन में गुरु की बात को समझते हुए एक लक्ष्य बनाना चाहिए लक्ष्य के लक्षण को पहचानना चाहिए। जब जीवन में ज्ञान और दर्शन को छोड़कर मन भटकने लगे तो समझ लेना चाहिए कि हम लक्ष्य से भटक रहे हैं। जो व्यक्ति जीवन में लक्ष्य से भटक जाता है। उसका पतन निश्चित है। वहीं दूसरी ओर पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेने के लिए बुधवार को गांवों से सैकड़ों धर्मावलंबी आए।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
