मुनि दीक्षा से पहले जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष की गोद भराई शुरू



गुना -संसार के सुखों को त्यागकर अध्यात्म मार्ग में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने के लिए तैयार पूर्व बैंक अधिकारी ब्रह्मचारी पवन कुमार कठरया जी 30 मई को मुनि दीक्षा लेंगे। इससे पहले शहर में गोद भराई के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दक्षिण भारत के कुम्भोज बाहुवली क्षेत्र से गत दिवस आचार्यश्री वर्धमान सागरजी(दक्षिण)  महाराज से आशीर्वाद लेकर शहर लौटे पवन भैयाजी की प्रथम गोद भराई का कार्यक्रम चौधरन कॉलोनी स्थित राजकुमार जैन के निवास पर हुई। इस मौके पर समाजजनों ने भैयाजी की गोद भरते हुए उनसे, उनकी तरह ही अध्यात्म के मार्ग पर चलने का आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि सेवानिवृत्त लीड बैंक अधिकारी एवं जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ ब्रह्मचारी पवन कुमार जैन कठरया 30 मई को दक्षिण भारत के कुम्भोज बाहुबली क्षेत्र पर जैनेश्वरी दीक्षा लेंगे। आचार्यश्री वर्धमान सागरजी (दक्षिण) महाराज से वह दीक्षा लेकर कठोर जैन मुनिव्रत का पालन करेंगे।
     संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.