खेल स्पर्धाओं का व्यक्तिव विकास में महत्वपूर्ण योगदान- प्रहलाद भारती


 पोहरी- भैरव बाबा किकेट क्लब के तत्वाधान में पोहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झिरी में विगत 07 दिन से लगातार चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन एवं पुरुष्कार वितरण समारोह में पोहरी के पूर्व विधायक प्रहलाद भारती बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस मुकावले में फाइनल मुकाबले की विजेता टीम विशंभर 11 झिरी रही, विजेता टीम को रू. 21000 का नगद पुरस्कार और शील्ड से सम्मानित किया गया ।
  प्रतियोगिता में उपविजेता टीम पैराडाइज पब्लिक स्कूल बैराड़ रही तथा उपविजेता टीम को रू. 11000 का नगद पुरस्कार और शील्ड से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि की आसंदी से पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने कहा कि सभी खेल स्पर्धाऐं खिलाडियों न केवल खिलाडियों का शारीरिक विकास करती हैं बल्कि उनके व्यक्तिव का भी विकास करती हैं।
  आयोजन के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व विधायक प्रहलाद भारती के साथ विशिष्ट अतिथि  बीरेंद्र धाकड़ जी आबकारी अधिकारी शिवपुरी,  अरविंद चकराना जनपद उपाध्यक्ष,  निरंजन  सिंह राजपूत एसडीओपी  पोहरी, जीतू राठखेड़ा जी,  अरविंद चैहान  थाना प्रभारी बैराड़,  सतीश चैहान , हरि सिंह धाकड़ रायपुर थे उपस्थित रहे। सफल टूर्नामेंट के आयोजक भैरव बाबा क्लव एस.एस. धाकड़ डाँगबर्वे, टिंकल खटीक, सभी मित्र मंडल, ग्रामबासी एवम क्षेत्रवासी थे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.