बावनगजा में घटयात्रा के साथ शुरू हुआ सहस्त्रनाम विधान


बावनगजा-सिध्दक्षेत्र बावनगजा में गुरुवार से 3 दिनी सहस्त्रनाम महामंडल विधान शुरू हुआ। पहले दिन घटयात्रा निकाली गई और ध्वजारोहण के साथ शांतिधारा हुई। दोपहर में मुनिश्री ने मंगल प्रवचन दिए।
बावनगजा ट्रस्टियों ने बताया मुनिश्री विनम्रसागर जी महाराज ससंघ सानिध्य में कार्यक्रम का आगाज हुआ। सुबह घटयात्रा निकाली गई। फिर ध्वजारोहण हुआ। 
मुनिश्री विनम्रसागर जी महाराज ने प्रवचनों में बताया आप अपने मन्त्रों में और भगवान के प्रति पूर्ण श्रद्धान रखें तो आपकों हर काम में सफलता प्राप्त होगी। हमारी भावना होनी चाहिए कि जब तक मुझे मोक्ष की प्राप्ति न हो तब तक ये 4 चीजें मेरे में बनी रहे। सत्संग, शुद्ध आचरण, श्रुत का अभ्यास करना व आत्म कल्याण की भावना बनी रहे। सत्संग से ज्ञान व विवेक आता है। सत्संग ये सीखता है कि जो बोलू वह जाप हो जाये। मंत्र हो जाये। आप हिंदी वर्णमाला को मंत्र के रूप में ले सकते हैं। आपके भाव बदले तो वो शब्द भी गाली स्वरूप हो जाते हैं। अतः भाव शुद्ध रखे। मेरा चलना अनर्थ न हो जाये मेरा चलना परिक्रमा हो जाये  मेरी सारी चेष्टाएं आपकी उपासना, आपकी अर्चना हो जाये।
           संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.