खाटूश्यामजी जाने वालों के लिए जरूरी खबर, 19 फरवरी को बंद रहेंगे बाबा के दर्शन


सीकर। राजस्थान के प्रसिद्ध तीर्थस्थल खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम सूचना जारी की गई है। मंदिर समिति के अनुसार गुरुवार 19 फरवरी को विशेष पूजा-अर्चना एवं तिलक कार्यक्रम के चलते श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट बंद रहेंगे।

समिति ने बताया कि बाबा श्याम के दर्शन 18 फरवरी की रात्रि 10 बजे से 19 फरवरी की सांय 5 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान मंदिर परिसर में केवल विधि-विधान अनुसार पूजा और सेवा-पूजन संपन्न किए जाएंगे तथा आम भक्तों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के बाद ही दर्शन के लिए खाटूधाम पहुंचें और व्यवस्था एवं अनुशासन बनाए रखने में सहयोग करें।

उल्लेखनीय है कि सीकर जिले में स्थित यह धाम राजस्थान सहित देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में समिति की ओर से जारी इस सूचना को ध्यान में रखते हुए यात्रियों से अपनी यात्रा की योजना बनाने का आग्रह किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.